शेयर मंथन में खोजें

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के दो स्वतंत्र निदेशकों ने दिया इस्तीफा

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के दो स्वतंत्र निदेशकों ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।

इनमें दीपक वैद्य ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के नियमों के कारण बोर्ड से इस्तीफा दिया है। वहीं बीवीआर मोहन रेड्डी ने इस्तीफे का कारण प्रोफेशनल प्रतिबद्धताओं में वृद्धि बताया है। कंपनी के निदेशक समूह ने इनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।
दूसरी ओर बीएसई में अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर 1,120.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,1,30.00 रुपये पर खुल कर 1,148.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 11.40 बजे के करीब यह 21.85 रुपये या 1.95% की तेजी के साथ 1,142.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख