शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) बढ़ायेगी तिपहिया वाहन संयंत्र की क्षमता

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने तीन और चार पहिया वाहन उत्पादन संयंत्र की क्षमता बढ़ाने की योजना बनायी है।

बजाज ऑटो का यह संयंत्र औरंगाबाद में स्थित है। देश की सबसे बड़ी तिपहिया वाहन कंपनी के इस संयंत्र की उत्पादन क्षमता पिछले वित्त वर्ष की समाप्ति पर 8.40 लाख इकाई थी, जिसे यह 10 लाख इकाई बढ़ायेगी।
गौरतलब है कि पिछले एक साल में देश में तिपहिया वाहनों की मात्रा 88% की बढ़त के साथ 4.35 लाख इकाइयों पर पहुँच गयी है। इनमें सर्वाधिक परमिट जिन राज्यों में जारी किये हैं, उनमें महाराष्ट्र कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दिल्ली शामिल हैं।
दूसरी ओर बीएसई में बजाज ऑटो का शेयर 2,783.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,845.10 रुपये पर खुल कर 2,889.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12.05 बजे के करीब यह 88.25 रुपये या 3.17% की तेजी के साथ 2,871.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख