शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने संयुक्त उद्यम के लिए मिलाया टेमासेक से हाथ

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने सिंगापुर की निवेश फर्म टेमासेक (Temasek) के साथ साझेदारी की है।

साझेदारी के तहत सिंगापुर में नयी संयुक्त उद्यम कंपनी स्थापित की जायेगी, जिसमें इन्फोसिस की 60% और टेमासेक की शेष 40% हिस्सेदारी होगी। इसके जरिये इन्फोसिस दक्षिण-पूर्व एशिया में अपने कदम मजबूती करेगी। नयी कंपनी के बोर्ड में 5 सदस्य होंगे, जिनमें इन्फोसिस तीन अधिकारी नियुक्त करेगी।
सकारात्मक खबर से आज इन्फोसिस के शेयर को सहारा मिल रहा है। बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 727.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 733.05 रुपये पर खुल कर 737.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। साढ़े 12 बजे के करीब यह 5.75 रुपये या 0.79% की मजबूती के साथ 733.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख