शेयर मंथन में खोजें

गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने किये अगस्त के उत्पादन और बिक्री आँकड़े घोषित

कैलसीन पेट्रोलियम कोक की उत्पादक गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने अगस्त 2018 के बिक्री और उत्पादन आँकड़े घोषित कर दिये हैं।

कंपनी ने अगस्त में 1,373 करोड़ टन कैलक्लाइंड पेट्रोलियम कोक का उत्पादन किया, जिसका कुल मूल्य 39.31 करोड़ रुपये है। वहीं कंपनी ने 1,472.6 करोड़ टन कैलक्लाइंड पेट्रोलियम कोक की बिक्री की।
उधर शुक्रवार को बीएसई में गोवा कार्बन के शेयरों में बिकवाली देखी गयी, जिससे इसके शेयर में करीब 1.5% की कमजोरी आयी। कंपनी का शेयर 11.15 रुपये या 1.49% की गिरावट के साथ 735.40 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में गोवा कार्बन का शेयर 1,215.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 358.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख