शेयर मंथन में खोजें

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने एमसीएलआर में की बढ़ोतरी

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) में 20 आधार अंकों की वृद्धि की है।

बैंक ने एक दिन के लिए 8.10% से बढ़ा कर 8.30%, एक महीने के लिए 8.15% से बढ़ा कर 8.35%, तीन महीने के लिए 8.20% से 8.40%, 6 महीनों के लिए 8.40% से 8.60% और 1 साल के लिए 8.65% से 8.85% एमसीएलआर कर दी है। हालाँकि सिंडिकेट बैंक ने आधार दर और बेंचमार्क मुख्य ऋण दर (बीपीएलआर) में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक की नयी दरें 10 सितंबर से प्रभाव में आयेंगी।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में सिंडिकेट बैंक का शेयर 0.05 रुपये या 0.13% की मामूली बढ़त के साथ 38.10 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सिंडिकेट बैंक का शेयर 95.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 37.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख