शेयर मंथन में खोजें

तो जेट एयरवेज (Jet Airways) को इसलिए मिली नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जेट एयरवेज (Jet Airways) को हरी झंडी दिखा दी है।

विमानन कंपनी को यह मंजूरी शरद शर्मा (Sharad Sharma) को कंपनी के निदेशक मंडल में बतौर स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने के लिए मिली है। जेट एयरवेज ने पिछले महीने हुई अपनी वार्षिक बैठक में शर्मा को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया था।
इस खबर से बाजार में गिरावट के बावजूद जेट एयरवेज का शेयर सकारात्मक स्थिति में है। बीएसई में 277.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह 279.35 रुपये पर खुल कर 283.00 रुपये तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 1.50 रुपये या 0.54% की मजबूती के साथ 278.50 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख