शेयर मंथन में खोजें

तो एनटीपीसी (NTPC) इसलिए करेगी 9,785 करोड़ रुपये का निवेश

सरकारी विद्युत कंपनी एनटीपीसी (NTPC) के निदेशक मंडल ने 9,785 करोड़ रुपये के निवेश को हरी झंडी दिखा दी है।

एनटीपीसी यह निवेश ओडिशा में स्थित अपने तालचेर ताप विद्युत संयंत्र के 1,320 मेगावाट स्टेज-3 विस्तार के लिए करेगी। तालचेर संयंत्र देश में सबसे पुराने और बेहतर प्रदर्शन करने वाले बिजली स्टेशनों में से एक है, जो ओडिशा के अंगुल जिले में स्थित है।
उधर बीएसई में एनटीपीसी के शेयर में उठापटक देखने को मिली है। कंपनी का शेयर 169.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 170.00 रुपये पर खुल कर 171.00 रुपये तक चढ़ा। 168.15 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.70 रुपये या 0.41% की मजबूती के साथ 170.15 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख