शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स में भारी गिरावट के बावजूद थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज (Thyrocare Technologies) में तेजी

दोपहर 2 बजे के करीब सेंसेक्स 355.02 अंकों की भारी गिरावट के साथ 38,034.80 पर है।

मगर इस बीच थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज (Thyrocare Technologies) के शेयर में करीब 4% की मजबूती है। बीएसई में थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज का शेयर 641.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 655.00 रुपये पर खुल कर 684.00 रुपये तक उछला है। इस समय कंपनी के शेयरों में 24.50 रुपये या 3.82% की मजबूती के साथ 666.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है।
थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज ने 730 रुपये के भाव पर अपने 8.63 लाख शेयरों की वापस खरीद (Buyback) का निर्णय लिया है, जिनका कुल मूल्य करीब 66 करोड़ रुपये है। 8.63 लाख शेयर कंपनी की शेयर पूँजी के 14.97% के बराबर हैं। इसी खबर का आज थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिला है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख