शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) करेगी सहायक कंपनी के विलय पर विचार

14 सितंबर को पशु आहार और कृषि व्यवसाय कंपनी गोदरेज एग्रोवेट (Godrej Agrovet) के निदेशक समूह की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में गोदरेज एग्रोवेट की सहायक इकाई ऐस्टेक लाइफसाइंसेज (Astec LifeSciences) के कंपनी के साथ विलय प्रस्ताव पर विचार और मान्य किया जायेगा। साथ ही व्यापारिक रणनीतियों पर भी विमर्श किया जायेगा। 1994 में शुरू हुई ऐस्टेक लाइफसाइंसेज एक कृषि रसायन कंपनी है।
दूसरी ओर बीएसई में गोदरेज एग्रोवेट का शेयर 574.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 583.15 रुपये पर खुला। शुरू में ही 593.65 रुपये के ऊपरी स्तर पर पहुँचने के बाद इसमें गिरावट आयी है। हालाँकि यह हरे निशान में बना हुआ है। सवा 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 3.10 रुपये या 0.54% की मजबूती के साथ 577.90 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख