शेयर मंथन में खोजें

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) ने किया एमसीएलआर में इजाफा

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) ने एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.00% से बढ़ा कर 8.10%, एक माह के लिए 8.10% से बढ़ा कर 8.20%, 3 महीनों के लिए 8.40% से बढ़ा कर 8.50%, 6 महीनों के लिए 8.80% से 8.90% और 1 साल के लिए 8.85% से बढ़ा कर 8.95% कर दी है। ये नयी दरें आज (15 सितंबर) से लागू हैं।
उधर शुक्रवार को कॉर्पोरेशन बैंक का शेयर 0.10 रुपये या 0.38% की बढ़त के साथ 26.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 52.45 रुपये और निचला स्तर 23.60 रुपये रहा है। इस समय कॉर्पोरेशन बैंक की बाजार पूँजी 4,438.69 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख