शेयर मंथन में खोजें

तो यस बैंक (Yes Bank) ऐसे जुटायेगा 3,042 करोड़ रुपये

निजी क्षेत्र के यस बैंक (Yes Bank) ने शुक्रवार को 3,042 करोड़ रुपये जुटाने का ऐलान किया है।

बैंक यह पूँजी 10 लाख रुपये प्रति वाले 30,420 बेसल -3 अनुपालन बॉन्ड जारी करके प्राप्त करेगा, जिन पर 9.11% की दर से ब्याज दिया जायेगा। ये बॉन्ड 15 सितंबर 2028 को मैच्योर होंगे, जबकि इन्हें बीएसई पर सूचीबद्ध किया जायेगा।
दूसरी तरफ शुक्रवार को यस बैंक का शेयर बीएसई में 8.65 रुपये या 2.75% की बढ़त के साथ 323.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 404.00 रुपये और निचला स्तर 285.10 रुपये रहा है। इस समय आईटीसी की बाजार पूँजी 74,575.57 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख