शेयर मंथन में खोजें

माइंडट्री (Mindtree) ने किया आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के साथ समझौता

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता माइंडट्री (Mindtree) ने आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह करार डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में समर्पित फैकल्टी फेलो पॉजिशन स्थापित करने के लिए किया है। इससे उन संस्थानों की क्षमता में विस्तार होता है, जो नेक्स्ट-जेन (आधुनिक) डिजिटल प्रौद्योगिकी और प्रतिभा को विकसित करने में आगे हों। साथ ही माइंडट्री, डेटा साइंस और एआई के क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी नवाचार के विकास में तेजी लाने में मदद करेगी।
दूसरी तरफ रुपये में कमजोरी और आईआईटी से साझेदारी की खबर से बीएसई में माइंडट्री के शेयर में मजबूती दिख रही है। 1,145.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,144.35 रुपये पर खुलने के बाद सवा 11 बजे के करीब माइंडट्री का शेयर 21.45 रुपये या 1.87% की तेजी के साथ 1,166.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख