शेयर मंथन में खोजें

बाजार में भारी गिरावट के बावजूद ल्युपिन (Lupin) के शेयर में बढ़त

12 बजे के आस-पास सेंसेक्स में करीब 400 अंकों की गिरावट के बावजूद ल्युपिन (Lupin) का हरे निशान में है।

प्रमुख दवा कंपनी ने डॉ. कमल के. शर्मा को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। वे 1 अक्टूबर से एक साल के लिए ल्युपिन के सलाहकार रहेंगे। इस दौरान गैर-कार्यकारी क्षमता के साथ वे ल्युपिन में निदेशक समूह के उपाध्यक्ष भी बने रहेंगे।
गौरतलब है कि डॉ. शर्मा के पास दवा और रसायन उद्योग में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है, जिसमें वे कई क्षेत्रों में वरिष्ठ प्रबंधक पदों पर रहे हैं। वे ल्युपिन से भी 30 से ज्यादा सालों से जुड़े हैं।
966.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले ल्युपिन का शेयर 964.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 977.95 रुपये और निचला स्तर 954.25 रुपये रहा है। करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 2.15 रुपये या 0.22% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 968.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख