शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बजाज ऑटो, सागर सीमेंट्स, एनबीसीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारत फोर्ज
खबरों के कारण जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें बजाज ऑटो, सागर सीमेंट्स, एनबीसीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारत फोर्ज शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें बजाज ऑटो, सागर सीमेंट्स, एनबीसीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारत फोर्ज शामिल हैं।
एपीएल अपोलो (APL Apollo) के निदेशक मंडल की वित्तीय समिति की बैठक 29 मार्च को होगी।
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने जापानी मोटरसाइकिल कंपनी कावासाकी से अपनी 7 साल पुरानी साझेदारी समाप्त कर ली है।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) और इसकी सहायक कंपनी एचसीएल अमेरिका इंक के खिलाफ एक अमेरिकी अदालत में मुकदमा दायर किया गया है।