हिस्सा बेचने की अटकलों के बीच एस्सार ऑयल (Essar Oil) के शेयर में भारी उतार-चढ़ाव
रूस की कंपनी रोसनेफ्ट (Rosneft) को अपनी लगभग आधी हिस्सेदारी बेचने के बारे में छपी खबर पर एस्सार ऑयल के स्पष्टीकरण के बीच आज एस्सार ऑयल के शेयर भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
Read more: हिस्सा बेचने की अटकलों के बीच एस्सार ऑयल (Essar Oil) के शेयर में भारी उतार-चढ़ाव Add comment
जैव प्रौद्योगिकी की प्रमुख कंपनी बायोकॉन (Biocon) की अनुसंधान शाखा, सिंजेन इंटरनेशनल (Syngene International) का आईपीओ (IPO) लाने के लिए पूँजी बाजार के नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल गयी है।
एचडीएफसी बैंक ने आज पेजैप (PayZapp) नाम के एक भुगतान समाधान की शुरुआत की है, जिससे इन दिनों मोबाइल उपकरणों के माध्यम से होने वाले भुगतान और खरीदारी के तरीकों में एक क्रांतिकारी बदलाव होगा।
उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने तेल एवं गैस उत्खनन कंपनी कैर्न इंडिया (Cairn India) का प्राकृतिक संसाधन कंपनी वेदांत (Vedanta) में विलय करने की घोषणा की है।