शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

दूसरी तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का मुनाफा 67% बढ़ा

ऑटो कंपनी महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में 67% की बढ़ोतरी हुई है। स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का मुनाफा 2068 करोड़ रुपये से बढ़कर 3452 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में पावर ग्रिड (Power Grid Corporation of India) का मुनाफा 3.6% बढ़ा

सार्वजिनक क्षेत्र की विद्युत पारेषण कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India Ltd) ने मंगलवार (07 नवंबर) को दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 3.6% की बढ़ोतरी हुई है।

वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में Bharat Forge का मुनाफा 29% बढ़ा

देश की अग्रणी ऑटोमोटिव और फोर्जिंग कंपनी  भारत फोर्ज (Bharat Forge Ltd) ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में 29% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इस अवधि में भारत फोर्ज का मुनाफा 268 करोड़ रुपये से बढ़कर 346 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में घाटे से मुनाफे में आयी HPCL

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनी एचपीसीएल यानी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) ने वित्तवर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किये हैं। कंपनी सालाना आधार पर घाटे से मुनाफे में आई है। पिछले साल कच्चे तेल की ऊँची कीमतों के कारण कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख