शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

अदाणी ग्रुप का Kowa होल्डिंग्स के साथ ग्रीन हाइड्रोजन, अमोनिया बिक्री के लिए करार

अदाणी ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी अदाणी ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड सिंगापुर ने एक संयुक्त उपक्रम के गठन का ऐलान किया है। कंपनी ने यह जेवी (JV) ज्वाइंट वेंचर Kowa होल्डिंग्स एशिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया है। इस संयुक्त उपक्रम में दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी 50:50 की होगी।

बॉम्बे डाइंग ने 22 एकड़ जमीन को 5200 करोड़ रुपये में बेचने को मंजूरी दी

वाडिया ग्रुप की कंपनी बॉम्बे डाइंग ऐंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी यानी बीएमडीसी (BMDC) ने अपने मुंबई के वर्ली स्थित 22 एकड़ की जमीन को बेचने की मंजूरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने यह जमीन Goisu रियल्टी को बेचने की मंजूरी दी है। यह कंपनी जापान की रियल एस्टेट डेवलपर सुमिटोमो को 5200 करोड़ रुपये में बेचने को मंजूरी दी है।

सुवेन फार्मा में एफडीआई (FDI) को सीसीईए से मंजूरी

फार्मा कंपनी सुवेन फार्मा को कैबिनेट से खुशखबरी मिली है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति यानी सीसीईए (CCEA) ने सुवेन फार्मा में 9589 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश को मंजूरी दे दी है।

कंपनी को ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 1145 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

आरपीजी (RPG) ग्रुप की वैश्विक स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर ईपीसी (EPC) कंपनी केईसी (KEC) को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 1145 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) कारोबार के लिए मिला है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख