शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

पहली तिमाही में डाबर का मुनाफा 3.5% बढ़ा

एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी डाबर ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 3.5% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 441 करोड़ रुपये से
बढ़कर 456.6 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है।

पहली तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा 2% घटा

फार्मा की दिग्गज कंपनी सन फार्मा ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 2% की कमी आई है। मुनाफा 2061 करोड़ रुपये से घटकर 2023 करोड़ रुपये आया है।

एमऐंडएम की ईवी सब्सिडियरी में टेमासेक का 1200 करोड़ रुपया निवेश का फैसला

सिंगापुर की कंपनी टेमासेक (TEMASEK) महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की ईवी (EV) से कारोबार में निवेश करेगी। टेमासेक कंपनी के ईवी कारोबार में 1200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। टेमासेक ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के साथ EV कारोबार में हिस्सा खरीद के लिए करार किया है।

पहली तिमाही में टाइटन का मुनाफा 2% गिरा

टाटा ग्रुप की फैशन, लाइफस्टाइल की रिटेल बिक्री करने वाली कंपनी टाइटन ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में 2% की गिरावट आई है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख