शेयर मंथन में खोजें

Aditya Vision Ltd Share Latest News: कंपनी की बिक्री और मुनाफा अच्छा, 10-15% डिस्काउंट पर देख सकते हैं स्टॉक

शुभम शर्मा : कंजम्प्शन थीम को देखते हुए आदित्य विजन वर्तमान बाजार भाव पर 3 से 5 साल के लिए कैसा रहेगा? इसे किस मूल्यांकन पर लेना चाहिए? 

Expert Shomesh Kumar: ये क्षेत्रीय कंपनी है, जिसका कारोबार मुख्य रूप से बिहार में केंद्रित है। इस लिहाज से मुझे इसका मूल्यांकन महँगा लगता है। हालाँकि कंपनी के आँकड़ों को देखें तो ये 25% बिक्री और लगभग इतने ही मुनाफे अर्जित करने में सफल रही है। इसलिए इसे 50 गुना पीई मिल सकता है। ये स्टॉक इस मूल्यांकन पर भी टिकाऊ हो सकता है, क्योंकि उपभोग आधारित और तेजी आने की उम्मीद है। ऐसे में ये स्टॉक 10-15% के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। 

(शेयर मंथन, 15 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

  • वित्तीय स्वतंत्रता : जी लें जिंदगी अपनी शर्तों पर - निवेश मंथन (अगस्त 2026)

    वित्तीय स्वतंत्रता वह स्थिति है, जहाँ जीवन के बड़े फैसले नौकरी और अगली तनख्वाह की मजबूरी से तय न हों। पर वास्तव में भारत के अधिकांश लोगों की वित्तीय तैयारियाँ इतनी आधी-अधूरी हैं कि नियमित आय रुकते या घटते ही वे तंगी की हालत में आ जाते हैं या उनकी जीवन-शैली प्रभावित हो जाती है।

देश मंथन के आलेख