शेयर मंथन में खोजें

Jindal Steel And Power Ltd Share Latest News: संरचना जट‍िल, एक साल तक बड़े दायरे में रह सकता है स्‍टॉक

विकास सारस्‍वत : मैंने जिंदल स्‍टील ऐंड पावर के 50 शेयर 925 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, 1 साल तक होल्‍ड कर सकते हैं। आपकी क्‍या राय है? 

Expert Shomesh Kumar: इस स्‍टॉक की संरचना काफी जट‍िल है और इससे कुछ भी समझ पाना मुश्किल है। इस तरह की संरचना में काफी बड़े उतार-चढ़ाव होते हैं। इसमें स्‍टॉक शिखर को पार नहीं करेगा और नीचे की तरफ 900, 880 और 875 रुपये तक के स्‍तर देखने को मिल सकते हैं। ये इन स्‍तरों से वापस 1000-1100 रुपये के स्‍तर तक जा सकता है। एक साल तक स्‍टॉक इसी दायरे में घूमता रह सकता है। 

(शेयर मंथन, 03 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख