शेयर मंथन में खोजें

Valor Estate Ltd Share Latest News: स्टॉक का प्राइमरी ट्रेंड सकारात्मक, तेजी की उम्मीद

राजीव सेठी, देहरादून : मैंने 198 रुपये में वैलोर एस्टेट खरीदा है। इसमें लंबी अवधि का नजरिया कैसा है?  

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में डबल टॉप से करेक्शन शुरू हो चुका है। मगर स्टॉक का प्राथमिक ट्रेंड अब भी सकारात्मक है। इसमें 50 डीएमए पर 200 रुपये के स्तर का आपको ध्यान रखना है। यही आपके खतरे को सीमित करने का स्तर भी होगा। मेरा मानना है कि इसमें जब तक प्राथमिक ट्रेंड सकारात्मक बना हुआ है, तब तक आपको 200 रुपये पर स्टॉपलॉस के साथ इसमें ऊपर के स्तरों के लिए इंतजार करना चाहिए। इसका चार्ट देखकर लग रहा है कि भाव पिछले शिखर 280-285 रुपये तक जा सकते हैं। 

(शेयर मंथन, 05 जुलाई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख