शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के शेयर 326 रुपये पर खरीदना सही होगा या गलत? यह रैली कब तक चलेगी?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि यह स्टॉक इस समय लगभग 300–325 के दायरे में चल रहा है। हाल ही में इसने 325 का स्तर छुआ था, लेकिन तेजी के कारण यह ओवरहीटेड हो गया। आमतौर पर ऐसा होने पर मार्केट में थ्रोबैक या करेक्शन देखने को मिलता है। जब कोई शेयर अपने ऑल-टाइम हाई को छूता है या उससे ऊपर निकलता है तो अक्सर उसके बाद करेक्शन और कंसॉलिडेशन की स्थिति आती है। हालांकि यह इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा स्टॉक है और मूलभूत रूप से मजबूत है, इसलिए लंबे समय के निवेशकों के लिए चिंता की जरूरत नहीं है। लेकिन फिलहाल अल्पकालिक रूप से यह शेयर थोड़ा महंगा दिखाई देता है और इसमें सतर्क रहना समझदारी होगी। जो निवेशक मोमेंटम ट्रेडिंग कर रहे हैं, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए जबकि लंबे समय के निवेशक इसे होल्ड कर सकते हैं।


(शेयर मंथन, 26 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख