शेयर मंथन में खोजें

निवेशकों को यूनाइटेड स्पिरिट्स शेयरों को खरीदना, बेचना या होल्ड करना चाहिए?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (United Spirits Ltd.) भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट की अग्रणी कंपनी है और जीएसटी (GST) लागू होने के बाद से इसके कारोबार में पारदर्शिता और स्थिरता बढ़ी है। कंपनी के लिए दिसंबर का क्वार्टर (Q3) पारंपरिक रूप से सबसे मजबूत माना जाता है क्योंकि इस समय त्योहारी सीजन और बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। हाल ही में शेयर काफी हद तक करेक्ट हो चुका है और आने वाले 6–9 महीनों में यह अपने निचले स्तर (bottom) को छूकर स्थिर हो सकता है। यूनाइटेड स्पिरिट्स का मौजूदा दायरा निवेशकों के लिए मूल्यांकन करने और रणनीतिक रूप से पोज़िशन बनाने का अवसर प्रदान करता है। मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो और पारंपरिक रूप से मजबूत दिसंबर क्वार्टर के चलते आने वाले महीनों में इस स्टॉक में स्थिरता और धीरे-धीरे वृद्धि की संभावना है।


(शेयर मंथन, 27 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख