शेयर मंथन में खोजें

एक्मे फिनट्रेड शेयरों का 2025 में लक्ष्य क्या है? विशेषज्ञ की राय

सागर जानना चाहते हैं कि उन्हें एक्मे फिनट्रेड के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि क फिनट्रेड एक छोटी वित्तीय सेवा कंपनी है, जिसका मार्केट कैप लगभग 450 करोड़ रुपये है। यह कंपनी मुख्य रूप से व्हीकल फाइनेंस और एसएमई बिज़नेस लोन देती है। यानी इसका बिजनेस मॉडल “लेंडिंग” पर आधारित है। लेंडिंग बिजनेस अपने आप में ही हाई रिस्क सेक्टर होता है, और जब इसे एक छोटी कंपनी करती है, तो जोखिम और भी बढ़ जाता है। एक फिनट्रेड का बिजनेस मॉडल दिलचस्प जरूर है, लेकिन जोखिम बहुत ज्यादा है। अगर आप इसमें निवेश करना चाहते हैं, तो डीप रिसर्च करें, कंपनी के एनपीए, लोन पोर्टफोलियो और प्रमोटर स्ट्रक्चर को अच्छी तरह समझें। बिना उचित अध्ययन के इसमें पैसा लगाना खतरनाक साबित हो सकता है।


(शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख