शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में अचानक आई गिरावट ने क्यों बढ़ाई निवेशकों की चिंता?

भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन पिछले सप्ताह संतोषजनक रहा, लेकिन बुधवार को आई तेज गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि यह कमजोरी मुख्य रूप से एमएससीआई रीबैलेंसिंग और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली के कारण देखने को मिली। एक ही दिन में करीब 20,000 करोड़ रुपये की बिकवाली ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया। हालांकि मानसून में देरी और कमजोर वर्षा के अनुमान को भी कारण माना जा रहा है, लेकिन यह कोई नई जानकारी नहीं थी। तकनीकी दृष्टि से निफ्टी का ढांचा थोड़ा कमजोर हुआ है, हालांकि अभी पूरी तरह नकारात्मक स्थिति नहीं बनी है। विश्लेषकों के अनुसार 23,350 का स्तर महत्वपूर्ण समर्थन है, जबकि 24,100 के ऊपर बंद होने पर बाजार में फिर से मजबूती लौट सकती है। 

(शेयर मंथन, 03 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख