शेयर मंथन में खोजें

दिवाली तक मिडकैप और स्मॉलकैप में आ सकती है दमदार तेजी, जानिए किन स्तरों पर रखें नजर

भारतीय शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स एक बार फिर मजबूती के संकेत दे रहे हैं।

हालिया कारोबारी सप्ताह में दोनों इंडेक्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने हाल के ऊपरी स्तरों के करीब पहुंच गए हैं। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि अगर प्रमुख सपोर्ट स्तर बरकरार रहते हैं, तो दिवाली तक मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप शेयरों में 10 से 15 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है। उनके अनुसार मिडकैप इंडेक्स के लिए 8 जुलाई की कैंडल का निचला स्तर, यानी करीब 61,000 अंक, सबसे अहम सपोर्ट है। जब तक इंडेक्स इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक इसकी चाल सकारात्मक मानी जाएगी। ऐसे में अक्टूबर-नवंबर तक मिडकैप इंडेक्स 68,000 से 72,000 अंक के दायरे तक पहुंच सकता है।

स्मॉलकैप इंडेक्स भी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है और फिलहाल 19,300 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक 18,650 अंक इसका प्रमुख सपोर्ट स्तर है। यदि इंडेक्स इस स्तर के नीचे नहीं फिसलता, तो 20,000 अंक का स्तर पार करना मुश्किल नहीं होगा। इसके बाद स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 15 फीसदी की अतिरिक्त तेजी की संभावना बन सकती है, जिससे यह 23,000 अंक के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि तेजी की उम्मीद के बावजूद सपोर्ट स्तरों पर नजर बनाए रखें और रिस्क मैनेजमेंट के साथ ही निवेश करें।


(शेयर मंथन, 04 अगस्त 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख