शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद क्या निवेश का सही मौका है?

शेयर बाजार में इन दिनों निराशा का माहौल है। कंपनियों की मैनेजमेंट कमेंट्री भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाने में सफल नहीं हो रही है।

हालांकि, ऐसे समय को कई अनुभवी निवेशक अवसर के रूप में देखते हैं। बाजार विशेषज्ञ सुनील सुब्रमण्यम भारतीय बाजार में अभी उतना बड़ा करेक्शन नहीं आया है, जितना आमतौर पर मजबूत खरीदारी के मौके पैदा करता है। इसकी बड़ी वजह घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी है। मार्च में विदेशी निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) और रिटेल निवेशकों ने बाजार को सहारा दिया। हालांकि, वैल्यूएशन के लिहाज से आईटी सेक्टर अपेक्षाकृत सस्ता दिखाई देता है, लेकिन वहां भी ग्रोथ की रफ्तार कमजोर है। दूसरी ओर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अभी भी ऊंचे वैल्यूएशन पर भविष्य की तेज ग्रोथ का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में निवेशकों को केवल कम पीई रेशियो देखकर निवेश नहीं करना चाहिए, बल्कि सेक्टर और कंपनी की कमाई की संभावनाओं का भी आकलन करना चाहिए।


(शेयर मंथन, 05 अगस्त 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख