शेयर मंथन में खोजें

वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने संसद में अपना बजट भाषण शुरू कर दिया है।

वित्त मंत्री का बजट भाषण मुख्य तौर से हिंदी में रहेगा, मगर कुछ हिस्से वे अंग्रेजी में भी पढ़ेंगे। शुरुआत में ही उन्होंने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुआ कहा है कि एक समय भ्रष्टाचार, शिष्टाचार का अंग बन गया था। 2014 में मोदी सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार के मामलों में कमी आयी है। बता दें कि संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गयी। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख