शेयर मंथन में खोजें

एलएंडटी (L&T) को महाराष्ट्र परियोजना के लिए मिली मदद

लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) की सब्सीडिरी कंपनी एलएंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लि. (L&T Infrastructure Development Projects Ltd) को अपनी एक परियोजना के लिए वित्तीय सहायता मिली है।
कंपनी की महाराष्ट्र स्थित दो सड़क परियोजनाओं के लिए आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम से वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। गौरतलब है कि कंपनी को महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग प्रॉक्यूरमेंट निर्माण (ईपीसी) के परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-6 अमरावती से जलगाँव और जलगाँव से गुजरात/महाराष्ट्र सीमा तक चार लेनों वाली सड़क योजनाओं के निर्माण, इंजीनियरिंग और रख-रखाव आदि पर काम करना है। इन राजमार्गों की लंबाई लगभग 275 किलोमीटर और 209 किलोमीटर के आसपास होगी। इन परियोजनाओं की लागत 2537.81 करोड़ रुपये और 1968.37 करोड़ रुपये के आसपास होने की संभावना है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 10:55 बजे 1.18% की बढ़त के साथ यह 1,693.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2012) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख