शेयर मंथन में खोजें

बांसवाड़ा सिंटेक्स (Banswara Syntex) को 16.14 करोड़ का ठेका

बांसवाड़ा सिंटेक्स लिमिटेड (Banswara Syntex Ltd) को एक ठेका मिला है।

यह ठेका 16.14 करोड़ रुपये का है। कंपनी को कर्नाटक सरकार से सर्वशिक्षा अभियान (Sarvshikhsha Abhiyan) के तहत स्कूली बच्चों के लिए 9.63 लाख मीटर सूट के कपड़े और 15.65 लाख मीटर कमीजों की आपूर्ति का जिम्मा सौंपा गया है।
कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए कंपनी के शेयर भाव पर इस खबर का असर कल गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बीएसई में कंपनी के आज के कारोबार में मजबूती का रुख रहा। 4.47% की बढ़त के साथ यह 62 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख