शेयर मंथन में खोजें

काइटेक्स गार्मेंट्स (Kitex Garments) का मुनाफा 67% बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में काइटेक्स गार्मेंट्स लिमिटेड (Kitex Garments Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 10 करोड़ रुपये हो गया है।

2011-12 की समान अवधि में यह 6 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 67% की वृद्धि हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय भी 17% बढ़ कर 97 करोड़ रुपये दर्ज हुई है, जबकि 2011-12 की इसी तिमाही में यह 83 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 71.90 रुपये तक ऊपर चला गया. हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। दोपहर 12:24 बजे 0.52% की बढ़त के साथ यह 68 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख