शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) का उत्पादन बढ़ा

अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) कंपनी के कच्चे इस्पात के उत्पादन में 8% की वृद्धि हुई है।
कंपनी को 2012-2013 की तीसरी तिमाही में 20.94 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन हुआ है। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का उत्पादन 19.39 लाख टन था। 
कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में कंपनी का फ्लैट रोल्ड उत्पादन 13% बढ़ कर 15.69 लाख टन रहा है। पिछली वर्ष की समान अवधि में यह 13.87 लाख टन था। अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी के लॉन्ग रोल्ड उत्पादों में 31% का इजाफा हुआ है।  इस दौरान कंपनी का लॉन्ग रोल्ड उत्पादन 4.83 लाख टन रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 3.70 लाख टन रहा था। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 2:50 बजे 0.18% की बढ़त के साथ यह 768 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख