शेयर मंथन में खोजें

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में मुथूट फाइनेंस लिमिटेड (Muthoot Finance Ltd) का मुनाफा 270 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 251 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 8% की वृद्धि हुई है। 

अक्टूबर-दिसंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आय 10% बढ़ कर 1359 करोड़ रुपये रही है। जो कि अक्टूबर-दिसंबर 2011 तिमाही में 1230 करोड़ रुपये थी। 

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 231.90 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 2:30 बजे 5.11% की बढ़त के साथ यह 227.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2013)


 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख