शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारें महँगी, शेयर लुढ़का

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने वाहनों की कीमतों में वृद्धि का ऐलान किया है।

कंपनी ने अपने वाहनों में 20,000 रुपये तक की वृद्धि की है। यह मूल्यवृद्धि कंपनी के सभी मॉडलों पर बुधवार से लागू होगी।
गौरतलब है कि पिछले महीने ही कंपनी ने कीमतों में 1-3% तक की वृद्धि की थी।
कंपनी के मुताबिक रुपये में भारी उतार-चढ़ाव की वजह से कंपनी के मार्जिन पर बहुत दबाव पड़ा है। इसी वजह से कंपनी को दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। 
इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 1,502 रुपये तक नीचे चला गया है। बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में जबरदस्त गिरावट का रुख है। दोपहर 2 बजे 2.37% की कमजोरी के साथ यह 1,509.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख