शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) को मध्य प्रदेश में परियोजना के लिए मिला ठेका

पावर ग्रिड (Power Grid) को मध्य प्रदेश में परियोजना मिली है, जिससे इसके शेयर में मजबूती है।

पावर ग्रिड को टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के अंतर्गत इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने के लिए सफल सफल बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में चुना गया है। इसमें मध्य प्रदेश में गुना के पास 400 केवी सबस्टेशन का निर्माण और भिंड के पास 220 केवी सबस्टेशन का निर्माण तथा इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन से संबंधित कार्य शामिल है।
ट्रांसमिशन सिस्टम में मध्य प्रदेश में संबंधित 400 केवी, 220 केवी और 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनें भी शामिल हैं।
ठेका मिलने से पावर ग्रिड के शेयर में मजबूती दिख रही है। बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर 196.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 198.85 रुपये पर खुल कर 203.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 2.60 रुपये या 1.32% की मजबूती के साथ 199.45 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,04,317.90 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 216.20 रुपये और निचला स्तर 173.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख