शेयर मंथन में खोजें

सह-संस्थापक द्वारा हिस्सेदारी बेचने की खबर के बीच यस बैंक (Yes Bank) में कमजोरी

निजी क्षेत्र में देश के चौथे सबसे बड़े बैंक यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 4% से अधिक की कमजोरी है।

दरअसल खबर है कि यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर (Rana Kapoor) बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहे हैं।
खबर के मुताबिक पहले 10% हिस्सेदारी बेचने की योजना था, मगर इसमें इजाफा हो सकता है। संभावित खरीदार दुनिया की तीन सबसे प्रमुख तकनीकी कंपनियों में से एक है, जिसने कभी एक बैंक में निवेश नहीं किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में यस बैंक का शेयर गुरुवार के 67.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 67.15 रुपये पर खुला और अभी तक के सत्र में 64.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब साढ़े 12 बजे बैंक के शेयरों में 2.85 रुपये या 4.19% की कमजोरी के साथ 65.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 16,589.77 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 328.95 रुपये और निचला स्तर 53.15 रुपये रहा है।
बता दें कि पिछले तीन महीनों में यह बैंक के शेयर ने अपना 50% से अधिक मूल्य खो दिया है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख