शेयर मंथन में खोजें

क्रिसिल द्वारा रेटिंग में सुधार किये जाने से चढ़ा इंटेलेक्ट डिजाइन (Intellect Design) का शेयर

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने इंटेलेक्ट डिजाइन (Intellect Design) की बैंक सुविधाओं पर क्रेडिट रेटिंग में सुधार किया है।

क्रिसिल ने कंपनी के लिए स्थिर से सकारात्मक के दृष्टिकोण करते हुए बैंक सुविधाओं के लिए इसकी दीर्घकालिक रेटिंग ए- कर दी है। साथ ही क्रिसिल ने कंपनी की लघु अवधि की रेटिंग ए2+ ही फिर से पुष्टि की है।
इंटेलेक्ट डिजाइन की कुल रेटेड बैंक ऋण सुविधा 550 करोड़ रुपयेकी है।
बीएसई में इंटेलेक्ट डिजाइन का शेयर गुरुवार के 219.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 222.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 229.00 रुपये तक चढ़ा, जो 230.70 रुपये के एक महीने के शिखर के काफी नजदीक है।
अंत में यह 3.60 रुपये या 1.64% की मजबूती के साथ 223.55 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,954.90 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 292.00 रुपये और निचला स्तर 151.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख