शेयर मंथन में खोजें

बेहतरीन नतीजों के बाद एनटीपीसी (NTPC) के शेयर में तेजी

सरकारी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी (NTPC) का शेयर बीएसई (BSE) पर आज के कारोबार में अपने पिछले बंद भाव 88.40 रुपये के मुकाबले ऊपर की ओर 96.35 रुपये तक उछल गया।

हालाँकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के बाद इस शेयर की मजबूती कुछ कम हुई और आज के कारोबार के अंत में यह 7.92% की तेजी के साथ 95.40 रुपये पर बंद हुआ।
एनटीपीसी ने अपने एनर्जी मिक्स में बदलाव की योजना तैयार की है। कंपनी ने अपने कुल ऊर्जा उत्पादन में नवीनीकरण आधारित ऊर्जा के अनुपात को आक्रामक तरीके से बढ़ाने का फैसला किया है। इसके लिए यह नवीनीकरण आधारित ऊर्जा क्षमताओं में बढ़ोतरी करने जा रही है।
शुक्रवार को दोपहर बाद कंपनी ने अप्रैल-जून 2020 तिमाही के नतीजे घोषित किये थे। इन आँकड़ों के मुताबिक इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा साल-दर-साल 5.87% की कमी के साथ 2,948.94 करोड़ रुपये रहा है। कारोबारी साल 2020-21 की पहली तिमाही के दौरान एनटीपीसी की कामकाजी आमदनी साल-दर-साल 2.57% की गिरावट के साथ 26,194.76 करोड़ रुपये रही। बीती तिमाही में रही परिस्थितियों के मद्देनजर जानकार इन नतीजों को बेहतर मान रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों की ओर से बिजली की माँग बढ़ रही है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख