शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) देगी 83 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश

खाद्य उत्पाद बनाने वाली दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने कारोबारी साल 2020-21 के लिए अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

कंपनी के निदेशक मंडल की आज हुई बैठक में कंपनी ने एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर के लिए प्रति शेयर 83 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए इक्विटी शेयरों पर अंतरिम लाभांश के भुगतान के लिए 27 अगस्त को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है।
बीएसई पर ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शेयर 3,801.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 3,803.20 रुपये पर खुला। लेकिन इस लाभांश अदायगी की घोषणा के बाद इसके शेयर में अचानक उछाल आ गयी और यह ऊपर की ओर 3,892.30 रुपये तक चला गया। आज के कारोबार के आखिर में यह 67.20 रुपये या 1.77% की मजबूती के साथ 3,869.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख