शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने फ्यूचर समूह (Future Group) को खरीदा

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने घोषणा की है कि इसने फ्यूचर समूह के रिटेल, होलसेल, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग कारोबार को खरीद लिया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह खरीदारी अपनी इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स के जरिये की है। यह सौदा 24,713 करोड़ रुपये में हुआ है। किशोर बियानी के नेतृत्व वाले फ्यूचर समूह के पास बिग बाजार, फूड हॉल और ब्रांड फैक्ट्री जैसी श्रृंखलाएँ हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस खरीदारी की घोषणा के बाद कहा है कि फ्यूचर समूह के पोर्टफोलिओ में मौजूद एफएमसीजी, जनरल मर्केंडाइज और एपैरल के ब्रांड उसके ग्राहकों को अधिक विस्तृत सेवाएँ देने में मदद करेंगे। जानकारों का मानना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जियोमार्ट (JioMart) को मजबूती देने के लिए यह खरीदारी की है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख