शेयर मंथन में खोजें

सब्सिडियरी का इवाइव बायोटेक के साथ लाइसेंसिंग करार

 दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा ने एक्सचेंज को लाइसेंसिंग करार के बार में जानकारी दी है। यह लाइसेंसिंग करार कंपनी की सब्सिडियरी ने किया है। सब्सिडियरी ने Evive Biotech यानी इवाइव बायोटेक के साथ लाइसेंसिंग करार किया है।

 इस करार के तहत अमेरिका में Ryzneuta दवा की बिक्री कर पाएगी। इस दवा के अंतिम चरण की समीक्षा अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) की ओर से की जा रही है। इस दवा का इस्तेमाल केमोथेरैपी (CIN:chemotherapy-induced neutropenia) के कारण हुए न्यूट्रोपीनिया के इलाज में किया जाता है। यही नहीं अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर के अलावा Ryzneuta दवा की अर्जी की समीक्षा यूरोपीयन और चीन के ड्रग रेगुलेटर की ओर से भी की जा रही है। आपको बता दें कि न्यूट्रोपीनिया केमोथेरैपी के इलाज का साइड इफेक्ट है। यह स्थिति शरीर में न्यूट्रोफिल का स्तर कम होने पर देखा जाता है। आपको बता दें कि न्यूट्रोफिल एक व्हाइट ब्लड शेल यानी श्वेत रक्त कोशिकाएं होती हैं जो इंफेक्शन होने पर लड़ती हैं। इवाइव बायोटेक के साथ अरबिंदो फार्मा की अमेरिकी सब्सिडियरी एक्रोटेक बायोफार्मा ने लाइसेंसिंग करार का ऐलान किया है। लाइसेंसिंग करार के तहत इवाइव के ऊपर मौजूदा विकास, दवा का उत्पादन, रजिस्ट्रेशन और दवा की आपूर्ति की जिम्मेदारी होगी। वहीं एक्रोटेक के पास अमेरिका में दवा की बिक्री और वितरण की जिम्मेदारी होगी। इस दवा की बिक्री के जरिए एक्रोटेक को कैंसर के रोगियों तक कारोबार विस्तार का मौका मिलेगा।

(शेयर मंथन, 24 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख