शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में ऐक्सिस बैंक का मुनाफा 3.7% बढ़ा

ऐक्सिस बैंक ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। ऐक्सिस बैंक के मुनाफे में 3.7% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का मुनाफा 5853 करोड़ रुपये से बढ़कर 6071 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 9.4% की वृद्धि हुई है। NII 11459 करोड़ रुपये से बढ़कर 12532 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर प्रोविजन में 28.5% की कमी आई है और यह 1438 करोड़ रुपये से घटकर 1028 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार में प्रोविजन में 26.2% की बढ़ोतरी हुई है और यह 814 करोड़ रुपये से घटकर 1028.3 करोड़ रुपये हो गया है। तीसरी तिमाही में लोन में वृद्धि 22% रही है। घरेलू स्तर पर लोन में बढ़ोतरी 25% की रही है। जमा वृद्धि 18% देखने को मिली। वहीं फी से होने वाली आय 29% बढ़ी है। तिमाही आधार पर सकल एनपीए (NPA) 1.73% से घटकर 1.58% के स्तर पर आ गया है। वहीं शुद्ध एनपीए 0.36% के स्तर पर बिना बदलाव के बरकरार है। वहीं शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.11% से घटकर 4.01% के स्तर पर आ गया है। बैंक का कासा रेश्यो यानी CASA 43% से घटकर 42% हो गया है। बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 17.84% से घटकर 16.63% हो गया है। बैंक के फंड्स की लागत में वृद्धि देखने को मिली है। फंड लागत 5.17% से बढ़कर 5.35% के स्तर पर आ गया है। क्रेडिट कार्ड से खर्चे में सालाना आधार पर 79% की बढ़ोतरी हुई है, वहीं तिमाही आधार पर 13% की बढ़ोतरी हुई है। मैनेजमेंट का मानना है कि इंडस्ट्री के मुकाबले 4-6 फीसदी ज्यादा की ग्रोथ हासिल करेगी। लिक्विडिटी के साथ डिपॉजिट वृद्धि सिस्टम के लिए चुनौती है। ऐक्सि बैंक का शेयर 2.76% 1059.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 24 जनवरी, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख