शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा के वैश्विक कारोबार में 8.52% की बढ़ोतरी दर्ज

बैंक ऑफ बड़ौदा ने पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किया है। बैंक के वैश्विक कारोबार में 8.52% की बढ़ोतरी है। वैश्विक कारोबार 21.90 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 23.77 लाख करोड़ रुपये रहा है।

 वहीं वैश्विक स्तर पर जमा 8.83% बढ़कर 11.99 लाख करोड़ से 13.06 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। घरेलू जमा भी 5.25% बढ़कर 10.50 लाख करोड़ रुपये से 11.05 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वैश्विक स्तर पर एडवांसेज 8.14% वृद्धि के साथ 9.90 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 10.71 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं घरेलू एडवांसेज में 8.51% की बढ़ोतरी देखी गई है और यह 8.12 लाख करोड़ रुपये से 8.81 लाख करोड़ रुपये हो गया है। घरेलू स्तर पर रिटेल एडवांसेज 1.84 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2.22 लाख करोड़ रुपये हो गया है। घरेलू स्तर पर रिटेल एडवांसेज में 20.9% की वृद्धि हुई है। बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर NSE पर 1.35% चढ़ कर 273.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।  

(शेयर मंथन, 6 जुलाई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख