शेयर मंथन में खोजें

यूनाइटेड ब्रेवरीज और बायोकॉन खरीदें, यूपीएल बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (29 सितंबर) के एकदिनी (इंट्राडे) कारोबार के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस जारी की है। इसमें यूनाइटेड ब्रेवरीज (United Breweries) और बायोकॉन (Biocon) के शेयर खरीदने की सलाह दी गयी है। इसके अलावा कंपनी ने यूपीएल (UPL) के शेयर बेचने का सुझाव दिया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज इंट्राडे कारोबार में यूनाइटेड ब्रेवरीज के शेयर 1,676-1,665 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इनके लिए 1,750 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1,643 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की गयी है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1687 रुपये था।
ब्रोकिंग कंपनी का सुझाव है कि बायोकॉन के शेयर 281-279 रुपये के दायरे में खरीदे जा सकते हैं। इन शेयरों के लिए 292 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 276 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी गयी है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 284 रुपये रहा था।
यूपीएल के शेयरों को बेचने का सुझाव दिया गया है। ब्रोकिंग कंपनी ने इन शेयरों के लिए 646 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 669-673 रुपये के बीच बेचने का सुझाव दिया है। इनके लिए 682 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 664 रुपये दर्ज किया गया था।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 28 सितंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख