शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, एलऐंडटी इन्फोटेक और जिंदल स्टील खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (29 सितंबर) के एकदिनी (Intraday) कारोबार के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), लार्सन ऐंड टूब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) और जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel & power) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी को 16952-16982 रुपये के बीच खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए 17017/17069 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 16914.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।
ब्रोकिंग कंपनी ने लार्सन ऐंड टूब्रो इन्फोटेक के शेयरों में भी खरीदारी करने की सलाह दी है। इन्हें 4552.00-4558.00 के बीच खरीदा जाना चाहिए। इस शेयर के लिए 4599/4647.00 रुपये का लक्ष्य रख्ते हुए 4509.80 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।
जिंदल स्टील ऐंड पावर के शेयर 406.20-408.20 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया गया है। इन शेयरों के लिए 411.30/415.40 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 403.20 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म और उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 29 सितंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख