शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान यूनिलीवर बेचें, अपोलो हॉस्पिटल्स और बलरामपुर चीनी मिल्स खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार, 6 अक्तूबर के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में हिंदुस्तान यूनीलिवर (Hindustan Unilever) के शेयर बेचने की सलाह दी है। इसके अलावा अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (Apollo Hospitals Enterprise) और बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) के शेयर खरीदने का सुझाव दिया गया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर को 2630 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2680-2700 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इन शेयरों के लिए 2710 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 2668 रुपये था।
इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के शेयर को 4320-4380 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 4490 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 4270 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4404 रुपये दर्ज किया गया था।
ब्रोकिंग कंपनी ने बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयरों में खरीदारी करने की सिफारिश की है। इन्हें 344-347 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 357 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 341 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सिफारिश की गयी है। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 349 रुपये था।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख