शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार, 07 दिसंबर के इंट्राडे सौदों के लिए अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) की सलाह

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी-करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने गुरुवार (07 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver) और कॉपर (Copper) को बेचने, जबकि  क्रूड ऑयल (Crude Oil) को खरीदने की सलाह दी है।

अनुज गुप्ता ने सोने को 62550-62600 रुपये के दायरे में 62080 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 62850 रुपये पर रखने के लिए कहा है। चांदी (75150-75180) के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 74300 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 75680 रुपये होगा।

क्रूड ऑयल के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसे 5820 रुपये में खरीदें और 5900 रुपये का लक्ष्य रखें। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 5770 रुपये का है। उन्होंने कॉपर (712-712.50) को 705 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने के लिए कहा है। इसमें स्टॉप लॉस का स्तर 717.0 रुपये का है। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख