शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में एबीबी इंडिया, कैडिला हेल्थकेयर, आईटीसी और डाबर इंडिया खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumik

तकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में एबीबी इंडिया (ABB India), कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare), आईटीसी (ITC) और डाबर इंडिया (Dabur India) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि एबीबी इंडिया (1,463) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 1,450-1,430 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने सौदे में 1,495-1,510, 1,525-1,530 और 1,550-1,570 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 1,390/1,375 रुपये रखें। कैडिला हेल्थकेयर (408.70) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 400-395 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने सौदे में 420-427, 435-442 और 455-470 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 380/375 रुपये रखें।
आईटीसी (306.80) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 350-345 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने सौदे में 315-318, 322-327 और 335-345 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 297/290 रुपये रखें। डाबर इंडिया (454.20) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 450-445 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने सौदे में 465-69, 476-480 और 490-495 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 439-430 रुपये रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख