शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में रैम्को सीमेंट्स, यूपीएल और टाइटन खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumik

तकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में रैम्को सीमेंट्स (Ramco Cements), यूपीएल (UPL) और टाइटन (Titan) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि रैम्को सीमेंट्स को 750-745 रुपये के मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 740-730 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने इस सौदे में 765-770, 785-795 और 810-820 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 725/720 रुपये रखें।
यूपीएल को 931-928 रुपये के मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 920-915 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने इस सौदे में 945-955, 970-980 और 995-1,020 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 910/900 रुपये रखें।
सिमी की सलाह है कि टाइटन को 1106-1100 रुपये के मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 1090/1085 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने इस सौदे में 1,125-1,130, 1,145-1,155 और 1,170-1,185 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 1080/1075 रुपये रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख