शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में गोदरेज प्रॉपर्टीज, जस्ट डायल, यूनाइटेड ब्रेवरीज और बालकृष्णा इंडस्ट्रीज खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumik

तकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties), जस्ट डायल (Just Dial), यूनाइटेड ब्रेवरीज (United Breweries) और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (Balkrishna Industries) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि गोदरेज प्रॉपर्टीज को 880-875 रुपये के मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 860-850 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने इस सौदे में 910-920, 945-960, 980-1000 और 1020-25 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 840/830 रुपये रखें।
जस्ट डायल को 616-614 रुपये के मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 600-590 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने इस सौदे में 640-655, 670-685, 700-720 और 745-750 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 580/570 रुपये रखें।
सिमी की सलाह है कि यूनाइटेड ब्रेवरीज को 1,356-1,357 रुपये के मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 1,325-1,320 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने इस सौदे में 1,370-1,385, 1,400-1,410, 1,424-1,440 और 1,470-1,490 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 1,290/1,280 रुपये रखें।
वहीं बालकृष्ण इंडस्ट्रीज को 983-980 रुपये के मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 965-955 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने इस सौदे में 1,010-1,020, 1,040-55, 1,065-1,080 और 1,095-1,110 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 950/940 रुपये रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख